शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के 11 खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए किया गया है। यह चैंपियनशिप राजीव गांधी यूनिवर्सिटी, बंगलौर द्वारा 12 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। कॉलेज के क्रीड़ा सचिव प्रो. अजीत सिंह चारग ने बताया कि पहले ही दिन गौरव ने 10,000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ियों में रमन तोमर, उत्तम तोमर, मनोज वर्मा, ललित कुमार, अफरोज बाबू, मुकुल गुप्ता, गौरव, शिवम शर्मा, दुष्यंत कुमार, तुषार और गुनगुन मौर्या शामिल हैं। गौरव की इस उपलब्धि पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, कॉलेज के सचिव प्रो. अवनीश मिश्र, प्राचार्...