बुलंदशहर, दिसम्बर 22 -- बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सचिव पद के लिए दो नामांकन दाखिल किए गए। कल नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम शर्मा ने बताया, कि 6 जनवरी को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। सोमवार को बार अध्यक्ष पद के लिए जुगेन्दर सिंह सेजवाल, सचिव पद के लिए अमित शर्मा व एड. अवधेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नटवर लाल शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अभय शर्मा, वरिष्ठ सहसचिव सत्येंद्र पाल सिंह, कनिष्ठ सह-सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष आमिर गाजी, ऑडिटर पद के लिए पीयूष गोयल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 24 दिसंबर को नामांकन पत्रों की वापसी तथा 25 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच कर सूची चस्पा कर दी जाएगी। 6 जनवरी ...