कोडरमा, अक्टूबर 11 -- कोडरमा। अनुमंडल कार्यालय कोडरमा में अनुसेवक महेश कुमार का 09 अक्टूबर 2025 की संध्या में आकस्मिक निधन हो गया। महेश कुमार का जन्म 19 जनवरी 1975 को हुआ था और उनकी नियुक्ति 19 फरवरी 2015 को अनुसेवक के पद पर हुई थी। वे अपने कार्यों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ संपन्न करते थे। उनके असामयिक निधन से समाहरणालय परिवार अत्यंत मर्माहत है। उपायुक्त ऋतुराज के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.