कोटद्वार, मई 26 -- जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष राजे सिंह आर्य का अभिनंदन किया गया। इस अवसर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि राजे सिंह आर्य के इस पद पर नियुक्ति से अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जा सकेगा। इससे संगठन को भी मजबूती मिलेगी। अनुसूचित विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष राजे सिंह आर्य ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए पद पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे। मौके पर पांच लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम में पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, विनोद रावत, गोकुल सिंह नेगी, लक्ष्मी चौहान, शुभम रावत, मनोज बिष्ट, राजा आर्य और कृपाल सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.