चित्रकूट, फरवरी 10 -- चित्रकूट। संवाददाता समाज कल्याण अधिकारी डा वैभव त्रिपाठी ने बताया कि राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास मऊ के प्रवेश सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं दिव्यांग छात्रों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराया जाना है। प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 18 छात्रों के लिए सीटे अभी छात्रावास में रिक्त हैं। छात्रावास में आवास के लिए इच्छुक छात्र बेवसाइट में आवेदन कर हार्ड कॉपी प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर छात्रावास कार्यालय में 20 फरवरी तक जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...