प्रयागराज, जनवरी 3 -- एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थी 12 जनवरी तक माली प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। जबकि न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए। माली प्रशिक्षण के लिए प्रयागराज, चित्रकूट-बांदा और मिर्जापुर मंडल के अभ्यर्थी पात्र होंगे। खुसरोबाग के उद्यान प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि अभ्यार्थियों को आवेदन के लिए खुसरोबाग स्थित उद्यान कार्यालय में संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए 9415128818 कॉल कर सकते है। माली प्रशिक्षण 13 जनवरी से 10 मार्च तक चलेगा और अभ्यार्थियों की रहने एवं भोजन की व्यवस्था खुसरोबाग में ही कराई जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यार्थियों को भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र और निशुल्क उपकरण भी उपलब्...