दुमका, नवम्बर 4 -- रामगढ़। रामगढ़ प्रखंड सभागार में आज मंगलवार को अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के प्रधान इंग्लिश लाल मरांडी ने की। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सेबेस्टियन मरांडी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि "अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, गरिमा और सामाजिक न्याय का वास्तविक प्रतीक है। समाज के हर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.