पूर्णिया, फरवरी 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ की ओर से अनुसूचित जाति उप योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के डोकरैल गांव में शनिवार को पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ के एम सिंह के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, रावे छात्र, जलालगढ़ पशु चिकित्सालय के चिकित्सक तथा संबंधित कर्मी मौजूद रहे। डॉ. सिंह ने बताया कि पशुओं का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे स्वस्थ रहकर बेहतर उत्पादन दे सकें। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि के साथ पशुपालन का भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। पशुपालन विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम है, लेकिन सही जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.