महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर बैठक की। इस दौरान गोंड परिवार की छात्र-छात्राओं का अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं होने पर आक्रोश प्रकट किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष अंगद गोंड ने कहा कि प्रमाण-पत्र जारी करने में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा शासनादेश का उल्लंघन किया जा रहा है। गोंड परिवार के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई व नौकरी में प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है। पर जिम्मेदार उनके आगे बढ़ने में बाधा बन गए हैं। ऐसे में गोंड समाज में भारी आक्रोश है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं होने से अब कार्यकर्ता 17 मार्च को राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए बाध्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.