अररिया, फरवरी 16 -- अररिया, निज संवाददाता अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारियों की सुस्ती की वजह से जिले के विभिन्न थानों में 3066 मुकदमों का निष्पादन लटक गया है। बताया जाता है कि हत्या, लूट, दंगा, चोरी, डकैती, अपहरण, शराब, एनडीपीएस एक्ट आदि से जुड़े अधिक मामले लंबित हैं। दरअसल मॉनीटरिंग के अभाव में अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी लंबित कांडों को लंबित छोड़ कर नये कांडों के अनुसंधान में लग जा रहे है।इससे लंबित मामलों की जांच में देरी हो रही है और पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल पा रहा है। फारबिसगंज,अररिया और रानीगंज में अधिक पेंडिंग: जिले में सायबर थाना व यातायात थाना सहित 28 थाने हैं।इन थानों के अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारियों की नियमित मॉनेटरिंग नहीं होने के कारण लंबित कांडों की संख्या लगभग तीन हजार 66 पहुंच चुकी है। जबकि हर महीनें की क्राइम मिटिंग, थ...