भभुआ, फरवरी 5 -- शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय की जांच कर दिए कई निर्देश डीआईजी के सम्मान में एसडीपीओ कार्यालय पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर पहुंचे शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने गुरुवार को भभुआ एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई पंजियों का अवलोकन कर समय पर अनुसंधान पूरा नहीं करनेवाले आईओ को चिन्हित करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने एसपी हरिमोहन शुक्ला की उपस्थिति में एसडीपीओ मनोरंजन भारती के कार्यालय में सक्रिय अपराधियों, सक्रिय गिरोह, शराब तस्कर, मादक पदार्थ, अवैध हथियार की तस्करी करने वाले, पुलिस को आधुनिकीकरण करने की कवायद, सीसीटीएनएस, दर्पण एवं ई-साक्ष्य, अनुसंधान के वैज्ञानिक तरीके, विधि-व्यवस्था, हत्या, लूट, डकैती, अपरहण सहित अन्य आपराधिक मामले के बना...