पलामू, अक्टूबर 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला के चियांकी स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र मे गुरुवार को निक्रा परियोजना के अंतर्गत किसानो के बीच बीज वितरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानो को चना, तिसी, सरसो आदि बीजों के विभिन्न प्रभेद के विषय मे विस्तार से बताया गया। निक्रा परियोजना के मुख्य वैज्ञानिक डॉ डीएन सिंह किसानो को तेलहन और दलहन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। डॉ डीएन सिंह ने सरसों एवं तीसी की फसल लगाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि गढ़वा क्षेत्र में चना एवं सरसों का रकबा बढ़ रहा है। इस तरह के नकदी अनाज की उत्पादन से आर्थिक संकट दूर होगा और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने चना प्रभेद पुसा 3043 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया साथ ही उन्होंने यह भी बताया की सभी ...