नई दिल्ली, मार्च 10 -- चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जीत का जश्न देखने को मिला। न सिर्फ खिलाड़ियों ने बल्कि इस जीत में इनके परिवार भी शामिल हुए। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का शर्मा कप्तान रोहित शर्मा को गले लगाकर जीत की बधाई देती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने साथ खड़ी क्रिकेटर की पत्नी रितिका सजदेह को बधाई नहीं दी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शर्मा जीत के बाद बेटी समायरा और पत्नी रितिका सजदेह के साथ जश्न मना रहे थे। इसी बीच अनुष्का शर्मा भी इस खुशी के मौके पर पहुंचीं और कप्तान को बधाई देते हुए गले लगा लिया। इसके बाद हार्दिक पंड्या भी वहां पहुंचे। हार्दिक ने रितिका को गले लगाया, रोहित को पीठ पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.