नई दिल्ली, मई 29 -- तेज प्रताप यादव प्रकरण में अब अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पर उनकी पार्टी ने ऐक्शन लिया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश गौरव (यादव) को उनके पद से हटाते हुए छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। गुरुवार को रालोजपा के राष्ट्रीय महासचिव एल्विस जोसफ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के हवाले से जारी पत्र के माध्यम से यह जानकारी सार्वजनिक की। पार्टी ने वर्तमान राजनैतिक घटनाक्रम को देखते हुए उनके निष्कासन की जानकारी दी है। मालूम हो कि आकाश यादव ने पिछले दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर टिप्पणी की थी। उन्होंने तेज प्रताप यादव के पार्टी व परिवार से निष्कासन का भी विरोध किया था। यह भी पढ़ें- किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना ...