महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पं. दीनदयाल इंटर कालेज में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों को परीक्षा में सफल होने का टिप्स दिया। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। वहीं कु. अंशिका वर्मा के एकल नृत्य पर परिसर तालियों से गूंज उठा। डीआईओएस ने कहा कि अनुशासन छात्र जीवन का अनिवार्य अंग है। अनुशासित छात्र ही देश व समाज को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य पर एकाग्र रहकर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। संस्था के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत व सतत प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। विशिष्ट अतिथि लेखाधिकारी अबरार आलम ने आशा व सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों का उत्साहव...