बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय एपीजे अब्दुल कलाम डिग्री महाविधालय रामनगर में शुक्रवार को बिहार विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर बने प्रो (डॉ.) आर के चौधरी के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के सचिव डॉ. नौशेर आलम ने किया। डॉ. नौशेर आलम ने बताया कि डॉ. आरके चौधरी अनुशासन से कभी समझौता नहीं किये और अब अपने जीवन का रोल मोडल तैयार किये। ये हमारे पिता तुल्य है और एपी जे अब्दुल कलाम डिग्री महाविधालय की स्थापना से लेकर आज तक सहयोग एवं नयी दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहे। इन्ही की प्रेरणा से एपीजे अब्दुल कलाम डिग्री महाविधालय के अलावे कई महाविधालयों की स्थापना की गयी है। इनके प्रॉक्टर बनने से शिक्षाविदो में हर्ष का माहौल है। डॉ. चौधरी ने पिछले तीन दशकों से शिक्षा अनुशासन और मौलिक मूल्यों क...