बस्ती, जनवरी 17 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी में शुक्रवार से स्काउट एवं गाइड की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का विकास होता है, जो उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक होते हैं। शिविर के पहले दिन स्काउट काउंसलर आदर्श मिश्रा एवं गाइड काउंसलर नंदिनी के कुशल निर्देशन में प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार, स्काउट ताली, प्रतिज्ञा, नियम, प्रार्थना और '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.