सिमडेगा, अक्टूबर 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बड़ाबरपानी पंचायत के कुडरूम में भव्य हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा एवं विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक और जिप सदस्य ने खिलाड़ियों को जर्सी देकर किया। जिसके बाद उद्घाटन मैच सुतराम बनाम बीरकेरा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सुतराम की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। मैदान में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विधायक ने कहा कि सिमडेगा की पहचान हॉकी से है और यह गर्व की बात है कि हमारे गाँव-गाँव में खेल की यह परंपरा आज भी जीवंत है। खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना भी सिखाता है। आज कुडरूम के...