पौड़ी, नवम्बर 23 -- शरदोत्सव की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या अनुराधा निराला, मीना राणा, लता तिवारी, विवेक नौटियाल और मनोज रावत अंजुल के गीतों के नाम रही। हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने अपनी हास्य प्रसंगों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत मनोज रावत अंजुल और लता तिवारी के युगल स्वर बाबा कंडोलिया की स्तुति विपदा हैरी, रक्षा कैरी, हे कंडोलिया देवा तू से की। अनुराधा निराला मुल मुल कैकु हैसनी छै तू, युवा गायक विवेक नौटियाल ने नंदा स्तुति लगा ऊंचा कैलाश दयू, मीना राणा जुनियाली रात मा जन जून सजी चा, लता तिवारी ने छपेली विधा का तिलंगा तेरी लंबी लटी गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। युवा गायक विवेक नौटियाल ने यमुना घाटी रंवाई का सुप्रसिद्ध गीत ओटुवा बेलेणा पर युवा दर्शकों को खूब थिरकाया। मीना राणा और संजय कुमोला ने बलम...