रांची, नवम्बर 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल प्रमुख राजनैतिक दल कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री ने गुप्ता को पद से हटाने की मांग की थी। जब सत्ताधारी दल का व्यक्ति भी किसी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के इतने गंभीर आरोप लगा रहा है, तो ये सहज समझा जा सकता है कि भ्रष्टाचार व अपराध का आलम क्या है। मरांडी ने कहा कि झारखंड की ब्यूरोक्रेसी में अच्छे अफसर भी भरे पड़े हैं। इनसब के बीच इस बात की चर्चा है कि झारखंड में राज्य सेवा से लेकर कई आईएएस अफसर भ्रष्टाचार के लिए जेल की हवा खा चुके हैं, लेकिन एक भी भ्रष्टाचारी आईपीएस या पुलिस अफसर पर कार्रवाई नहीं हुई। अगर ठीक से जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.