रांची, अप्रैल 28 -- रांची। प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के डीजीपी के पद पर रोक लगाने का निर्णय अनुचित है। दरअसल भाजपा ने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि अनुराग गुप्ता उनकी पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम करेंगे। इसी आक्रोश में प्रदेश भाजपा की अनुशंसा पर केंद्र सरकार द्वारा कार्रवाई कर अनुराग गुप्ता के डीजीपी पद पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। राजद नेता ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी किसी पक्ष के नहीं होते। वे सत्ता शासन के साथ काम करते हैं। राज्य के डीजीपी काफी अच्छा काम कर रहे थे। उन्होंने नक्सलियों पर लगाम लगाने एवं अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने में सफल योगदान दिया है। छिटपुट घटना को छोड़कर विधि व्यवस्था संधारण भी उन्होंने बखूबी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...