नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अपने एक कमेंट कि वजह से विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने एक कमेंट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं ब्राह्मणों पर मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम? अनुराग के इस कमेंट के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब इस विवाद को लेकर बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट तेजिंदर बग्गा ने ट्वीट किया है। उन्होंने मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने अनुराग कश्यप को मानसिक रूप से अस्थिर बताया है।अनुराग कश्यप ने क्या किया कमेंट? दरअसल, अनुराग कश्यप फुले पर सेंसर बोर्ड की कांट-छांट पर नाराजगी जताते हुए एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर कुछ बातें लिखी थीं जो लोगों को पसंद नहीं आईं। उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितना तुम्हारी उनसे सुलगेग...