नई दिल्ली, मार्च 20 -- बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपनी नई महिंद्रा XEV 9e (Mahindra XEV 9e) की डिलीवरी ली है। यह एक ऑल-इलेक्ट्रिक कूपे SUV है, जिसकी डिलीवरी महाराष्ट्र के ठाणे में की गई। उन्हें यह SUV महिंद्रा मोदी के सीईओ अजीत पाई और वाइस प्रेसिडेंट कैलाश जोशी द्वारा सौंपी गई। इस शानदार इलेक्ट्रिक SUV की कीमत 21.90 लाख से शुरू होकर 30.50 लाख (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) तक जाती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मार्केट में तहलका मचाने आ रही महिंद्रा XUV 3XO EV, 400 km का मिलेगा रेंज!पहले से भी महिंद्रा SUV के मालिक हैं अनुराग कश्यप अनुराग कश्यप पहले से ही एक महिंद्रा XUV500 (Mahindra XUV500) के मालिक हैं, लेकिन उनकी नई SUV महिंद्रा XEV 9e (Mahindra XEV 9e) कंपनी के Born-Electric INGLO प्ल...