मथुरा, अप्रैल 22 -- वृंदावन में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक चैतन्य विहार स्थित बल्लभ धाम पर आयोजित की गई। जिसमें फिल्म निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर आक्रोश जताया गया। ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण सदैव समाज के सभी वर्गों को लेकर साथ चलने में विश्वास रखता है, इसके बावजूद भी यदा कदा कुछ लोग ब्राह्मणों को अपमानित करने का पाप करते है। ब्रजवासी पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने कहा कि अनुराग कश्यप ने अशोभनीय टिप्पणी करके संपूर्ण देश के ब्राह्मणों को अपमानित करने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने कहा कि 500 करोड़ का मानहानि का नोटिस अनुराग कश्यप को भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.