प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से नाराज ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस थाना में तहरीर देकर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में कहा गया है कि उनके बयान से ब्राह्मण समाज खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्याम प्रकाश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे, विष्णु दत्त मिश्र, संतोष पाण्डेय, राजेन्द्र त्रिपाठी विशाल मिश्र आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.