नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कश्यप ब्रदर्स के साथ विवाद की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। हाल में अभिनव कश्यप ने सलमान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच सलमान ने अनुराग कश्यप की नई फिल्म निशांची को खुलकर सपोर्ट किया है। शनिवार को सलमान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फिल्म के पोस्टर पर रिएक्ट करते नज़र आए। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा भी सलमान के साथ मौजूद थीं। पोस्टर देखते हुए सलमान ने खुशी जताई है।सलमान ने किया सपोर्ट सलमान खान ने अपने वीडियो के कैप्शन में अनुराग कश्यप और फिल्म की कास्ट, डेब्यू कर रहे ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो को टैग करते हुए बधाई दी है। सलमान का यह वीडियो तब सामने आया है जब अनुराग कश्यप के भाई डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान को लेकर विवादित बातें कह...