प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की नगर कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन रविवार को साधना सदन में हुआ। जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह को नगर अध्यक्ष भी चुना गया। सरिता सिन्हा महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्पना शुक्ला, अल्का जायसवाल कोषाध्यक्ष, रिशी तिवारी मीडिया प्रभारी चुनी गईं। यह चुनाव संयोजिका मधुलिका यादव एवं शोभी वर्मा और जिला संयोजक रितू सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों ने गरिमा, शुचिता, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निर्वहन करने की शपथ ली। नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्पना शुक्ला ने संगठन के कार्यों की विस्तृत चर्चा की। महामंत्री सरिता सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। नगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष दीप्ति श्रीवास्तव, गार्गी अग्रवाल, संध्या वर्मा, मनीषा त्रिपाठी, पूनम भास्कर, संयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.