टिहरी, अगस्त 21 -- वार्षिक रख-रखाव के चलते सिद्धपीठ सुरकंडा देवी रोपवे सेवा करीब 26 दिनों तक बंद रहेगी। इसके चलते इस अवधि में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरकंडा देवी की दर्शन के लिए डेढ़ किमी खड़ी चढाई चढ़नी पड़ेगी। यह जानकारी देते हुए रोपवे सेवा के प्रबंधक सीबी सिंह और समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने बताया कि 23 अगस्त शनिवार से अगले माह 17 सितम्बर तक रोपवे का वार्षिक चेकिंग और निरीक्षण किया जाना है। जिसके चलते इस अवधि में रोपवे सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि वार्षिक चेकिंग के दौरान टावर, केबिन की मरम्मत, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल कार्य कराए जाएंगे। लोड कैपेसिटी, विंड प्रेशर सहित कई अन्य पहलुओं पर देश और विदेश के एक्सपर्ट इंजीनियर चेकिंग कर निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। बता दें कि रोपवे सेवा शुरू होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.