सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- चांदा, संवाददाता। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की ओर से समपार संख्या 48/ स्पेशल चांदा- लंभुआ मार्ग पर दो दिन अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसको लेकर साल व आठ फरवरी को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यह मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा। रेलवे ने इस दौरान वैकल्पिक मार्गों से संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग मांगा है। शनिवार व रविवार को होने वाले इस दो दिवसीय कार्य के दौरान अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि कार्य के चलते उपरोक्त सड़क मार्ग से किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा ताकि रखरखाव कार्य निर्बाध रूप से हो सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर आवागमन व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...