नोएडा, दिसम्बर 25 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रैप-चार की पाबंदियां हटने के बाद यूपी कबड्डी लीग के आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। लिहाजा निर्धारित समय से एक दिन बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 24 दिसंबर से होना था, लेकिन उस दिन ग्रैप-चार की पाबंदियां लगी हुई थी। जिला प्रशासन ने लीग शुरू करने करने की अनुमति नहीं दी। दो दिनों से प्रदूषण कम होने पर पाबंदियां हटा ली गईं, अब जिला प्रशासन ने कबड्डी के मुकाबलों के आयोजन की अनुमति दे दी। लिहाजा प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। पहले दिन दो मुकाबले हुए। उद्धाटन में देरी होने के कारण देर रात तक मुकाबले खेले गए। यूपी कबड्डी लीग में 69 मुकाबले होंगे: प्रतियोगिता में 69 मुकाबले होंगे। 12 टीम राउंड रोबिन आधार पर आपस में 11-11 मुकाबले खेलेंगी। फाइनल मैच 10 जनवरी ...