कटिहार, नवम्बर 29 -- कटिहार,एक संवाददाता कोढ़ा क्षेत्र के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) रंजन कुमार सिंह ने सेमापुर थाना परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष सहित उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। एसडीपीओ ने थाना परिसर की समग्र व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कार्यों में और अधिक गुणवत्ता लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, केस डायरी के समुचित लेखन, लंबित मामलों के निष्पादन और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना भवन एवं परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, अभिरक्षा कक्ष की स्थिति सुधारने तथा आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि थाने में स्वच्छता और अनुशासन बेहतर पुलिसिंग की पहचान होती है, इसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.