गोड्डा, दिसम्बर 6 -- महागामा। महागामा निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केशरी की अध्यक्षता में शनिवार को महागामा अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रखण्ड अध्यक्ष,सचिवों के साथ मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण से संबंधित प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों का विभाजन कर नए मतदान केन्द्र बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सके। इसके साथ ही अत्यधिक दूरी पर स्थित मतदान केन्द्रों की पुनर्समीक्षा कर उन्हें मतदाताओं की सुविधा के अनुरूप स्थानांतरित या पुनर्गठित करने के प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व सदस्य उपस्थित रहे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.