मुंगेर, जनवरी 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर विभिन्न विद्यालय और संस्था के सदस्यों के साथ अनुमंडल प्रशासन ने बैठक की। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम राजीव रौशन ने किया। बैठक में गणतंत्र दिवस पर आरएसके उच्च विद्यालय में मुख्य समारोह पर राष्ट्रीय झंडोत्तोलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विधिज्ञ संघ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय झंडोत्तोलन का निर्णय लिया गया। वहीं मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालय को झांकी, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने से जुड़े कई बिंदुओं पर विचार के साथ सभा कक्ष में मौजूद लोगों के विचार लिए गए। 25 जनवरी को फ्रेंडली मैच कराए जाने पर भी विचार किया गया। बैठक में मौजूद अधिकांश विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और प्रतिनिधियों ने स...