देवघर, फरवरी 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी देवघर सह उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर रवि कुमार द्वारा सोमवार को एसडीओ कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीओ ने केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित न रहते हुए मानवीय सरोकारों को प्राथमिकता दी और जिले में रक्त की कमी जैसी गंभीर समस्या को स्वयं संज्ञान में लेकर त्वरित, योजनाबद्ध प्रभावी पहल की। उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रत्यक्ष सहभागिता के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। जिसके परिणाम स्वरूप कुल 54 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। जो जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। मौके पर ओम प्रियदर्शी गुप्ता कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर, दीपक डिंकर (प्रधान लिपिक...