चक्रधरपुर, जनवरी 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं, कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता और सेवाओं को जन मानस तक पहुंचाने के लिए अनुमंडल अस्पताल प्रांगण में शुक्रवार को प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। अनुमंडल अस्पताल प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। अस्पताल प्रांगण में टेंट का निर्माण किया जा रहा है। मेला में डिजिटल स्वास्थ्य आईडी का निर्माण, गैर संचारी रोगों की जांच, आयुष्मान भारत कार्ड जारी करना, सभी प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं की जांच, बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल, योग और ध्यान की गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके अलावा मेला में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, परिवार कल्याण, मोतियाबिंद जांच, ईएनटी जांच, दंत चिकित्स...