गढ़वा, अप्रैल 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर थाना के समीप स्थित श्रीकृष्ण अनुमंडलीय पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल के लिये शहर के जेएमडी हीरो शोरूम के सौजन्य से आरओ वाटर कूलर का अधिष्ठापन मंगलवार को कराया गया। उसका उदघाटन अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और जेएमडी हीरो शोरूम के सहायक निदेशक मणिभद्र सिंह व पुस्तकालय में अध्ययनरत एक छात्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उक्त अवसर पर पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं व कर्मचारी उपस्थित थे। दरअसल एसडीओ आए दिन पुस्तकालय का विजिट करते रहते हैं। उसी क्रम में बच्चों से मिले फीडबैक के अनुसार यहां पर सामाजिक सहयोग से सुविधा बहाल होती रहती है। एसडीओ की अपील पर हीरो शोरूम के निदेशक मार्तंड प्रताप सिंह और सहायक निदेशक मणिभद्र सिंह ने सीएसआर के तहत उक्त मशीन उपलब्ध कराई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.