कटिहार, फरवरी 23 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में मरीजों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है। अस्पताल परिसर में लगाया गया आरओ मशीन महीनों से खराब पड़ा है, जिससे यह केवल शो-पीस बनकर रह गया है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को शुद्ध पानी के बजाय टंकी का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक आरओ की मरम्मत नहीं कराई गई है। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में दूर-दराज से आने वाले लोगों को टंकी का पानी या बाहर से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द आरओ को दुरुस्त कर स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था करने...