छपरा, फरवरी 4 -- सिर्फ वैशाली में, कल की मीटिंग में प्लान सोनपुर। स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन की भारी कमी से मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि बुधवार को सबलपुर और मनपुरा समेत आसपास के गांवों से आए करीब 6-7 मरीज बिना इलाज के ही वापस लौटने को मजबूर हो गए। बताया जा रहा है कि अस्पताल में पिछले करीब एक महीने से एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। मरीजों का कहना है कि कुत्ते या अन्य जानवर के काटने के बाद वे इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन इंजेक्शन नहीं होने की बात कहकर उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें कुछ पिछले कई दिनों से अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं। मरीजों के अनुसार, हाजीपुर पहुंचने के बाद भी इंजेक्शन मिलना आसान नहीं होता। एक मरीज ने बताया कि सदर अस्पताल म...