बेगुसराय, मार्च 12 -- मंझौल। अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में प्रसव मरीजों को छोड़कर इलाज के लिए भर्ती होने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर सदर अस्पताल बेगूसराय किया जाता है। लोगों के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी व आधुनिक संसाधनों के अभाव के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को सिर्फ रेफर किया जाता है। प्रसव मरीजों को छोड़कर अन्य भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या नगन्य होती जा रही है। भर्ती होने वाले मरीजों को सिर्फ रेफर किए जाने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...