अररिया, फरवरी 8 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक प्रवीण कुमार की माता व समाजसेवी राम नारायण यादव की धर्मपत्नी गीता देवी के आकस्मिक निधन पर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर है। शोक व्यक्त करने वालों में फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास,नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,डॉ.अजय कुमार सिंह,डॉ. आशुतोष कुमार,डॉ.रेशमा रज़ा,डॉ.मनोज कुमार, डॉ.मुन्ना कुमार,डॉ.केएन सिंह,डॉ. सर्वजीत,डॉ.नेहा राज, प्रमेश कुमार,रंजन कुमार,अजय कुमार, हेमंत देव आदि ने शामिल है। मृतका का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भरगामा थाना के कुशमौल में किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.