मुजफ्फर नगर, फरवरी 5 -- नगर पालिका के निर्माण कार्यों के टेंडरों में आए अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन किए बना वित्तीय बिड को खोल दिया गया है। इस मामले में ईओ के द्वारा कडी नाराजगी जताई गई है। ईओ ने इस मामले में एई निर्माण को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। करीब 114 निर्माण कार्यों के टेंडरों की वित्तीय बिड त्रूटिपूर्ण सत्यापन करते हुए खोल दी गयी है। ईओ ने कहा है कि यदि ऐसा है तो साथ ही उक्त निविदा को निरस्त कर पुन: निविदा आमंत्रित करने हेतु स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें। नगर पालिका के कुछ निर्माण कार्यों के टेंडरों में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर घमासान मचा हुआ है। अभी हाल में एक ठेकेदार फर्म का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र सामने आया है। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने एई निर्माण नेपाल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि उक्...