पटना, फरवरी 17 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया है कि पिछले पांच वर्षों में बिहार सरकार मूल बजट भी खर्च नहीं कर पायी है। उन्होंने दावा किया कि 2018 से लेकर 2023 तक के बजट के आंकड़ों का अध्ययन करने पर साफ दिखता है कि मूल बजट भी बिहार सरकार खर्च नहीं कर पाती है और राशि वापस लौट जाती है। बावजूद इसके हर साल अनुपूरक बजट जारी करने का दिखावा किया जाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 66509.62 करोड़ रुपये वापस गए, जबकि कुल आवंटित राशि 301686.46 करोड़ थी। बिहार का विकास करने का दावा करने वाली ये डबल इंजन की सरकार तथ्यों पर बात करे। बिहार को स्पेशल पैकेज और विशेष दर्जा की बात करने वाले ये समझ जाएं कि उनकी नीति आम बिहारी समझ चुका है। सरकार की कथनी और करनी का फर्क भी ये आंकड़े बता रहे हैं। ऐसे ...