सोनभद्र, फरवरी 11 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बुधवार को चोपन विकास खण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, कार्यालय अभिलेखों तथा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीडीओ ने उपस्थित ब्लॉक सचिवों की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की, जिसमें सभी सचिव उपस्थित पाए गए। जबकि सचिव वीरेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और स्पष्टीकरण प्राप्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित कराई। वहीं सचिव आकांक्षा जायसवाल को अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्...