बलरामपुर, जनवरी 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अचलापुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिससे विभागीय लापरवाही देखने को मिली। सीएमओ ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। निरीक्षण के समय नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. एकता श्रीवास्तव एवं डॉ. सुरेन्द्र दुबे बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर में एलएचवी पुष्पलता श्रीवास्तव, रुक्मणि पाण्डेय, वरिष्ठ सहायक सौरभ चंद्र द...