बोकारो, जनवरी 6 -- गोमिया। सोमवार को प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र गोमिया में बीडीओ महादेव महतो की अध्यक्षता में कृषक मित्र, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डिजिटल क्रॉप सर्वे व बीटीएम एटीएम के साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर बैठक की गई। प्रखंड के 36 पंचायत में लगभग 100000 प्लॉट में सर्वे करना है। अभी बहुत कम सर्वेयर काम कर रहे हैं। इसके लिए सभी पंचायत के कृषक मित्र एवं एवं जेएसपीएल की किसान सखी की मदद ली जा रही है। सर्वे करने के लिए प्रति प्लॉट 10 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। साथ ही पंचायत के वैसे युवा जो स्मार्ट मोबाइल चलाना जानते हों तथा खेती-बाड़ी का ज्ञान रखते हों, वे सर्वेयर का काम कर सकते हैं। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि प्रखंड में मात्र पांच ही किसान मित्र ही सर्वेयर का काम कर रहे हैं। बहुत से किसान मित्र बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.