बरेली, फरवरी 24 -- फरीदपुर, संवाददाता। नगर पालिका के ईओ पुनीत कुमार ने सोमवार को सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान आठ सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के बाद दो सफाई नायकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। ईओ को सूचना मिली कि कई सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं जा रहे हैं। इसकी वजह से गलियों में भीषण गंदगी फैल रही है। सोमवार को पालिका के ईओ पुनीत कुमार,सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह चौहान,वरिष्ठ लेखाकार आदेश शुक्ला निरीक्षण करने पहुंचे। वार्ड संख्या 5,11,12,17,24,25 में गंदगी फैल रही थी। ईओ ने सफाई कर्मचारियों को तलब किया। जिसके बाद पता लगा कि वह सफाई करने नहीं पहुंचे। ईओ ने अनुपस्थित आठ सफाई कर्मचारियों को वेतन काटने के निर्देश दिए। इन वार्डो में सफाई व्यवस्था की देखरेख करने के लिए तैनात किए गए द...