नई दिल्ली, जनवरी 25 -- एक्टर अनुपम खेर सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उन्होंने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। अनुपम आज भी अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। 70 साल के हो चुके अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने एब्स और मसल्स को फ्लॉन्ट किया है। वह इस उम्र में भी फौलाद जैसी बॉडी बनाए हुए हैं और लगातार फिट रहने के लिए लोगों को भी जागरुक करते हैं। अनुपम खेर इस उम्र में कैसे फिट रहते हैं, क्या खाते हैं, कब सोते हैं? चलिए आपको अनुपम खेर का पूरा फिटनेस प्लान बताते हैं।वर्कआउट रूटीन अनुपम खेर योगा भी करते हैं और एक्सरसाइज भी। एक्टर का कहना है कि आप अपने शरीर को जितना मूव करेंगे, उतना ही ये फ्लेक्सिबल हो जाएगा। चलिए लाइन से एक्टर का फिटनेस प्लान बताते हैं- योगा-मेडिटेशन- अनुपम खेर सुबह उठ...