नई दिल्ली, फरवरी 10 -- वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने उनके नाम से बनाए गए कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को सतर्क किया है और उनसे ऐसे प्रोफाइल से आने वाले किसी भी अनुरोध को अनदेखा करने की अपील की है। खेर ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उनकी तस्वीरों एवं वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं और अन्य उपयोगकर्ताओं को संदेश एवं अनुरोध भेज रहे हैं। वीडियो में खेर यह कहते सुनाई देते हैं कि मेरे प्यारे दोस्तों., मेरे कुछ साथियों ने मुझे संदेश भेजकर बताया कि किसी ने मेरे नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट खोल रखे हैं। उन्होंने मेरी प्रोफाइल तस्वीरें एवं वीडियो लगाए हैं और लोगों को अनुरोध भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा कोई...