चतरा, अक्टूबर 6 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड में छठ पूजा को लेकर सोमवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा को भव्य रूप से बनाने का निर्णय लिया गया। इसकेलिए पुराना समिति को भंग करते हुए नई समिति का गठन किया गया। नई समिति में अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंहा को, सचिव किशोर केशरी और कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह को बनाया गया है। वहीं संयोजक संजीत प्रजापति को चयनित किया गया है। उपस्थित लोगों ने निर्णय लिया कि छठ महापर्व को लेकर तालाब पर विशेष रूप से सजाया जायेगा। छठ वर्तियों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाएगा। बैठक में जीतू सिंह, सचिन सिंह, अरुण सिंह, छोटू सिंह, सुशांत सिंह, प्रिंस सिंह, सनी सिन्हा, जयंत सिंह, शानू सिन्हा, अंकित सिंह, अंकित सिंहा, उज्ज्वल सिंहा, उज्ज्वल सिंह, विवेक सिंह, निर्मल ...