देवरिया, जुलाई 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। एलबम कलाकार अनुपमा यादव के लापता होने के मामले में उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद अब विवेचना सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी को सौंपी गई है। जबकि सोमवार को मामले में एसपी व कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को उच्च न्यायालय ने तलब किया है। उच्च न्यायालय के संज्ञान में लेने के बाद मामले की विवेचना तेज कर दी गई है। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली एलबम कलाकार अनुपमा यादव 19 फरवरी 2025 से गायब है। पीड़िता की बहन ने इस मामले में वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के रहने वाले सुनील यादव नाम के एक युवक पर आरोप लगाते हुए आशंका जताई कि उसने उसकी बहन को या तो बेच दिया अथवा उसकी हत्या कर दी। इस मामले में सुनील यादव ने एफआइआर को हाईकार्ट में चुनौती दी और खुद को ब्लैकमेलिंग गैंग का शिकार बताया। इस मामले में उच्च न्यायालय ने एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.